- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर
रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता सूची अद्यतन कार्य की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 213 से 218 स्थित नेहरू इंटर कन्या कॉलेज, बूथ संख्या 339 से 340 स्थित मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन बेनजीरपुरा तथा बूथ संख्या 260 से 267 स्थित राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज का भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, बीएलओ की उपस्थिति, आवश्यक प्रपत्रों की उपलब्धता एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विशेष अभियान के दौरान अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन संबंधी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
khabre junction
