अखिल भारतीय धरकार एवं निर्बल वर्ग महासभा के तत्वाधान में जनपद वाराणसी में महिलाओं को किया गया जागरूक
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
उत्तर प्रदेश जनपद वाराणसी में अखिल भारतीय धरकार एवं निर्बल वर्ग महासभा के तत्वाधान में महिलाओं को जागरूक किया गया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित एवं जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक जय धारिया जी ने बताया कि इस कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य धरकार समाज को आगे बढ़ाना है सरकार हम सबको बराबरी का अधिकार दे और अनुसूचित जाति से हटाकर अनुसूचित जनजाति का दर्जा दे और हमें जंगलों में बांस काटने का अधिकार प्राप्त हो सरकार बांस शिल्प को बढ़ावा दे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सोहनलाल श्रीमाली जी वर्तमान मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस समाज ने कलाकारी मे काफी बढ़ चढकर योगदान दिया है इस कार्यक्रम मे अखिल भारतीय धरकार एवं निर्बल वर्ग महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी वर्मा(पुर्व सभासद) विन्ध्याचल एवं खडबड राम बेडु जी अन्य लोग मौजूद रहे।
