ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत किउल रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने एक चोर सहित चोरी किया गया मोबाइल किया बरामद

रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रशांत कुमार ने दी जानकारी

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय! दुर्गा पूजा के मद्देनज़र किउल रेल पोस्ट अंतर्गत रामपुर डुमरा स्टेशन पर अपराधी गतिविधि रोक थाम एवं निगरानी किया जा रहा था, निगरानी के दौरान ट्रेन संख्या-03210 डाउन के पीएफ नंबर दो पर आने के बाद एक लड़का को तेजी से पश्चिम दिशा की ओर भागते हुए देखा गया, उचित संदेह होने पर उक्त लड़के को रोकने के लिए बोला गया तो रुकने के बजाय दौड़कर भगाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर ही निगरानी कर रहे बल सदस्यों उप- निरीक्षक ललन कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक लालजीत सिंह, आरक्षी शिव शंकर कुमार, आरक्षी पप्पू कुमार ,आरक्षी निवास कुमार पांडे सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट किउल के द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया, मौके पर ही नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सौरभ उर्फ गुड्डू , पिता- स्वर्गीय मनोज मंडल, घर- जमुनी मोड, थाना- जगदीशपुर (बाईपास), जिला-भागलपुर(बिहार) बताया, तेजी से भगाने का कारण पूछने पर वह शकबकाते हुए बोला कि मैं मोबाइल चोरी करके भाग रहा हूं जिसे मौके पर ही नियमानुसार जामा तलाशी/सह जपती सूची बनाकर बरामद एक अदद रेडमी का स्क्रीन टच मोबाइल को जप्त किया गया तथा गवाहो के समक्ष बाद गिरफ्तारी कर बरामद जप्त मोबाइल गिरफ्तार अभियुक्त को साथ लेकर हाथीदह रेल थाना ले जाया गया तथा एक लिखित शिकायत पत्र के साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु राजकीय रेल थाना हाथिदाह को सुपुर्द किया गया । राजकीय रेल थाना हाथीदह के द्वारा कांड संख्या 38/25 दिनांक- 26.09.2025 U/S 317 (2) 305 (2) BNS -2023 पंजीकृत किया गया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.