जेबतराशी व स्नैचिंग के मुकदमे में फरार शातिर बदमाश उमाशंकर बावरिया गिरफ्तार

कोटकासिम पुलिस ने जेबतराशी व व स्नेचिंग के मुकदमे में फरार शातिर बदमाश उमाशंकर बावरिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बदमाश ने करीब दो माह पहले कस्बा कोटकासिम में फसल बेचकर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग किसान को लिफ्ट का झांसा देकर बनाया था अपना शिकार, जेबतराश उमाशंकर ने बुजुर्ग जगदीश जाट निवासी बघाना के जेब काटकर ₹1,00000 निकाल लिए थे। डी एस टी टीम एवं थाना कोटकासिम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में शातिर जेबतराश उमाशंकर को धारूहेड़ा से दबोच कर, बदमाश के कब्जे से जेबतराशी के ₹100000 व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.