ऐलनाबाद 30 जून ( एम पी भार्गव ) सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान वार्ड न0 5 ऐलनाबाद क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार युवक को 8 ग्राम 53 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान हरनाम सिहं पुत्र हिरा सिहं वासी वार्ड न0 5 ऐलनाबाद व गुरसिमरन पुत्र बुटा सिहं वासी फकीरावाली थेड नकौडा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान वार्ड न0 5 ऐलनाबाद के पास मौजूद थी, जब उन्होंने दोनो युवक को मोटरसाईकल आते देखा जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गयये और भागने का प्रयास करने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली और हैरोईन बरामद की।
इस संबंध में सी0आई0ए0 प्रभारी नि0 धर्मबीर सिहं ने बताया कि मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।
