अभ्युदय कोचिंग से रामपुर के दो छात्रों का हुआ चयन
अर्जुन को एसएससी जीडी और कपिल को नीट यूजी 2025 में मिली सफलता
रामपुर: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत रामपुर शहर में राजकीय रजा इंटर कॉलेज में संचालित नि:शुल्क कोचिंग में अध्ययनरत तहसील स्वार के जालिफनगला निवासी कपिल कुमार का नीट यूजी-2025 में चयन हुआ है। कपिल पिछले 1 वर्ष से अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित इस कोचिंग में तैयारी कर रहे थे।
इसी प्रकार तहसील टांडा के अलीगंज बेनजीर के रहने वाले अर्जुन सिंह का भी एसएससी जीडी में अंतिम रूप से चयन हो चुका है, वे भी 2 वर्ष तक इस अभ्युदय कोचिंग में तैयारी कर रहे थे।
जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल के नेतृत्व में जिले में अभ्युदय कोचिंग का बेहतर ढंग से संचालन किया जा रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जनपद के गरीब परिवारों के बच्चों को अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। कोचिंग में बेहतर शिक्षा का माहौल विकसित करने के दृष्टिकोण से अनुभवी शिक्षकों के साथ-साथ उत्कृष्ट स्तर की अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध है।
