मीरजापुर के दो SDM ने UPSC 2024 में मारी बाजी: हेमंत मिश्रा 13वीं और सौम्या मिश्रा 18वीं रैंक के साथ बनी IAS

मीरजापुर, अप्रैल 2025: मिर्जापुर जिले ने एक बार फिर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के दो उप-जिलाधिकारियों (SDM), हेमंत मिश्रा और सौम्या मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए IAS बनने का गौरव प्राप्त किया है। हेमंत मिश्रा ने 13वीं रैंक और सौम्या मिश्रा ने 18वीं रैंक हासिल की है।वर्तमान में SDM के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हेमंत मिश्रा ने अपनी मेहनत और लगन से UPSC की कठिन परीक्षा में 13वां स्थान प्राप्त किया।

हेमंत मिश्रा
हेमंत मिश्रा

उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले को गर्व का अनुभव कराया है। दूसरी ओर, वर्तमान में मड़िहान में अतिरिक्त उप-जिलाधिकारी (Addl. SDM) के पद पर तैनात सौम्या मिश्रा ने 18वीं रैंक हासिल कर IAS बनने का सपना साकार किया।दोनों अधिकारियों की इस उपलब्धि पर जिले भर में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने हेमंत और सौम्या को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.