थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरे गिरफ्तार

कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूट की नकदी और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद

मोदीनगर: थाना भोजपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी जब चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस, लूट से संबंधित 1900 रुपये नकद, तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

घटना आज सुबह की है जब भोजपुर पुलिस टीम क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सक्रिय चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति अमराला से पट्टी अंडरपास की ओर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से जा रहे हैं और हालिया लूट की घटना में शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अमराला क्षेत्र में एक कच्चे रास्ते पर तीन युवक मोटरसाइकिल के पास खड़े दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रोका, तो वे भागने लगे। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, और अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। दूसरा अभियुक्त कुछ दूरी पर गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरा बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

घायल अभियुक्त की पहचान
प्रिंस पुत्र जोगराज सिंह उर्फ दरोगा, निवासी ग्राम पट्टी, थाना भोजपुर, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तार दूसरा अभियुक्त
रवि पुत्र राजकुमार, निवासी भूपेंद्रपुरी, मोदीनगर, उम्र करीब 22 वर्ष।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुछ दिन पूर्व ग्राम अमराला में कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

बरामदगी का विवरण:

01 तमंचा 315 बोर

01 खोखा कारतूस

01 जिंदा कारतूस

लूट से संबंधित 1900 रुपये नकद

01 मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट, लूट में प्रयुक्त)

अपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस थाना भोजपुर पर हिस्ट्रीशीटर (HS) है। उस पर पूर्व में लूट का एक मुकदमा दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:
थाना भोजपुर पुलिस टीम

पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को जल्द ही पुरस्कृत किए जाने की संभावना है। साथ ही फरार अभियुक्त की तलाश में दबिशें जारी हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.