- रिपोर्ट- शिवेंदु शुभम
घोरावल। (सोनभद्र) जनपद घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सौतील गांव में गुरुवार को जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में कई लोग घायल हुए। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
पहले पक्ष के चंद्रबली विश्वकर्मा का आरोप है कि उनके दरवाजे पर गांव के ही सुखदेव प्रसाद, अरविंद विश्वकर्मा, प्रदीप व जगदीश पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें पीटा गया। बीच-बचाव करने आए उनके बेटे सत्यप्रकाश को भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। पिता-पुत्र दोनों को चोटें आईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
दूसरे पक्ष के जगदीश विश्वकर्मा ने अलग तहरीर देकर आरोप लगाया कि जब वे खाद डालने के बाद खेत से लौट रहे थे, तभी विपक्षी पक्ष ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों ओर से प्राप्त तहरीरों के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटना की जांच कराई जा रही है
