भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी बैठक लखीसराय में शुरू

पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान की अध्यक्षता में होटल बुद्ध रेसिडेंसी में बैठकराष्ट्रीय सचिव संजय कुमार सहित राज्य के कई वरिष्ठ नेता हुए शामिलस्वर्गीय प्रमोद शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि

लखीसराय(सरफराज आलम)भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) बिहार की दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को लखीसराय में शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने की। कार्यक्रम का आयोजन शहर स्थित होटल बुद्ध रेसिडेंसी में किया गया।बैठक शुरू होने से पहले सीपीआई के वरिष्ठ नेता जनार्दन प्रसाद सिंह ने पार्टी का झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सीपीआई के राज्य नेता सह खेत मजदूर यूनियन के नेता स्वर्गीय प्रमोद शर्मा के चित्र पर राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आगत अतिथियों का स्वागत स्वागत समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रविविलोचन वर्मा ने स्वागत भाषण के माध्यम से किया। बैठक में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेने आए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों पर विस्तार से अपना वक्तव्य रखा।इस अवसर पर स्वागत समिति के साथियों द्वारा राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार तथा पार्टी के राज्य सचिव और पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय को मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य कार्यकारिणी की ओर से स्वर्गीय कामरेड प्रमोद शर्मा की पत्नी को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में राज्य सचिव मंडल के सदस्य प्रमोद प्रभाकर, मिथिलेश झा, अजय कुमार, इरफान अहमद, रामचंद्र महतो, जानकी पासवान, पूर्व विधायक अवधेश राय और पूर्व विधायक राम रतन सिंह सहित राज्य के कई नेता मौजूद रहे।
बैठक की तैयारी में जिला सचिव हर्षित यादव, स्वागत समिति के संरक्षक राम पदारथ सिंह, महासचिव रौशन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल के साथ विमलेश पांडे, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, धर्मराज कुमार, हकीम पासवान, मनोज साव, प्रमोद दास, नरेश प्रसाद, भगवान राय, कैलाश इंजीनियर, धनंजय कुमार, जोगेंद्र शर्मा सहित दर्जनों स्थानीय नेता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.