बच्चे दो हीं अच्छे:नवविवाहित कपल को स्वास्थ्य विभाग देगा नई पहल किट

डॉoकंचन ने कहा,परिवार नियोजन के समुचित तरीके अपनाकर स्वस्थ जीवन छोटा परिवार -सुखी परिवार स्वस्थ परिवार की परिकल्पना कर सकेंगे

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम 

लखीसराय। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में आशा दिवस के अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन,प्रबंधक अरुण कुमार, बीसीएम माला कुमारी के द्वारा 44 आशा कार्यकर्ताओं के बीच नई पहल का वितरण किया गया एवं सभी आशाओं को यह जानकारी दी गई की यह नई पहल किट सभी अपने-अपने पोषक क्षेत्र में नव विवाहित कपल को भेंट स्वरूप प्रदान करेगी एवं उन्हें परिवार नियोजन के तहत प्रथम बच्चों में दो वर्ष एवं प्रथम से द्वितीय बच्चों में 3 वर्षों का अंतराल रखना साथ ही साथ बच्चों में अंतर रखने का सुरक्षित तरीका अस्थाई में अंतर माला डी कॉपर टी निरोध आदि की जानकारी देंगे एवं अस्थाई परिवार नियोजन के तहत पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण कारण की उचित समय पर करने की जानकारी देंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन ने बताया कि परिवार नियोजन के तहत नवविवाहित जोड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए यह नई पहल कट दिया जाएगा ताकि वह परिवार नियोजन के समुचित तरीके अपनाकर स्वस्थ जीवन छोटा परिवार सुखी परिवार स्वस्थ परिवार की परिकल्पना कर सकेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण जहां लोगों में सर्दी खांसी बुखार बढ़ रहा है उसको देखते हुए लगातार 15 दिनों तक अगर खासी नहीं छूट रहा है तो उनके बलगम की जांच करवाने जरूरी होगा जिससे टीवी रोगी की पहचान होगी साथ ही साथ गैर संचारी रोग का स्कैनिंग करवाना सर्व ड्यूटी लिस्ट अप टू डेट करना अभी त्यौहार के समय में बाहर से जो बच्चे आएंगे उनका नियमित टीकाकरण के तहत टीकाकृत करने पिछले 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक कुष्ठ रोग खोजी अभियान के तहत घर-घर जाकर पुराने दाग धब्बे की जांच रिपोर्ट देने का भी निर्देश सभी आशा को दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.