Sonbhadra: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल, दो रेफर

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ मनीष कुमार

सोनभद्र (दुद्धी)। जनपद के दुद्धी कस्बे के वार्ड नंबर दो स्थित डीआर पैलेस के आगे तिराहे पर एनएच-39 रीवा–रांची मार्ग पर रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अमरनाथ जायसवाल (52) पुत्र स्व. लालचंद जायसवाल निवासी वार्ड नंबर 5 तथा राजेश जायसवाल (62) पुत्र स्व. रामप्रसाद निवासी वार्ड नंबर 2 एक ही बाइक से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर दीपक साव (30) पुत्र रामकुमार निवासी रन्नू, थाना दुद्धी सवार था, से जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमरनाथ जायसवाल और राजेश जायसवाल की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दीपक साव का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.