रामपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, तीन घायल

रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला पुराना गंज जाटव वाली बस्ती निवासी अतुल चौधरी पुत्र सुशील चौधरी अपने दोस्त ओवैस के साथ कचहरी में तारीख लेने जा रहा था। इसी दौरान लवी नर्सिंग होम के पास सामने से आ रही करतार सिंह की बाइक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि अतुल चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करतार सिंह, उनकी पत्नी और ओवैस गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.