मोदी-पुतिन-जिनपिंग की दोस्ती से बौखलाए ट्रंप, भारत पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर दी सफाई, जानें क्या कहा

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

नई दिल्ली। वैश्विक राजनीति में इन दिनों भारत, रूस और चीन की नजदीकियों को लेकर अमेरिका में हलचल तेज है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बढ़ती दोस्ती पर नाराजगी जताई है। ट्रंप ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर सफाई दी और कहा कि यह कदम अमेरिका के हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है।

उधर, रूस–यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कूटनीतिक हलचल तेज है। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने पीएम मोदी से बातचीत की थी। इसके बाद पीएम मोदी ने जेलेंस्की की बात पुतिन के सामने रख दी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या रूस–यूक्रेन युद्ध में जल्द कोई समाधान निकल पाएगा?

50% टैरिफ में नवंबर तक 25% की कटौती करेगा अमेरिका: नोमुरा

दूसरी ओर, वैश्विक वित्तीय सेवा समूह नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका अपने 50% टैरिफ में नवंबर तक 25% की कटौती करेगा। वहीं भारत की आर्थिक स्थिति पर नजर रखते हुए नोमुरा ने अनुमान जताया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अक्टूबर और दिसंबर में नीतिगत दरों में 25–25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। इससे 2025 के अंत तक रेपो दर घटकर 5% हो जाएगी।

नोमुरा का मुख्यालय जापान के टोक्यो में है और इसके क्षेत्रीय मुख्यालय हांगकांग, लंदन और न्यूयॉर्क में स्थित हैं। दुनिया भर में करीब 26,000 कर्मचारी इस समूह से जुड़े हैं। अमेरिका में यह नोमुरा सिक्योरिटीज इंटरनेशनल और यूरोप-मध्य पूर्व-अफ्रीका (EMEA) क्षेत्र में नोमुरा इंटरनेशनल पीएलसी के नाम से काम करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.