तीसरी पुण्यतिथि पर समाजसेविका अरुण लता सिन्हा को श्रद्धांजलि

  • रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा

विशेष संवाददाता ;औरंगाबाद:प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य स्मृतिशेष लाला शम्भू नाथ की धर्मपत्नी तथा समाजसेविका अरुण लता सिन्हा की तीसरी पुण्यतिथि सोमवार को क्लब रोड स्थित सोनवर्षा वाणी परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों और परिजनों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अरुण लता सिन्हा के जीवन और कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अनुशासन के प्रति समर्पित रहा। समाजसेवा और महिला हित के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलना आज के समय में आसान नहीं है, लेकिन उनके विचारों—समाजसेवा, संस्कृति और संस्कार—को जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके द्वारा दिए गए संस्कार आज भी उनके परिवार में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।

इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, अजय वर्मा, परिवार के सदस्यों में ई. ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, भारती श्रीवास्तव, नवबिहार टाइम्स के संपादक कमल किशोर, सोनवर्षा वाणी के संपादक श्रीराम अम्बष्ट, प्रकाश कुमार सिन्हा, सलोनी अम्बष्ट, संजना किशोर, आरती सिन्हा, साकेत कुमार, मृदुला अम्बष्ट, संस्कृति किशोर, कौस्तुभ किशोर, यशी किशोर, कुशाग्र सहित कई सेवानिवृत्त शिक्षक एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम श्रद्धा, स्मरण और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.