चौधरी अजीत सिंह की 87वीं जयंती पर आरएलडी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने दोहराया सेवा का संकल्प

नई दिल्ली: Rashtriya Lok Dal के दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता Chaudhary Ajit Singh की 87वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ आरएलडी नेता दीपक चौधरी ने चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह का किसान हितैषी दृष्टिकोण, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और संघर्षपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया।

इस मौके पर सांसद चंदन सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली राजनेश सिंह, समरपाल, उपेंद्र सिंह, बबलू मलिक, संजय सिंह चौहान और सत्यवीर तोमर सहित कई प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह के बताए मार्ग पर चलकर समाज, किसानों और कमजोर वर्गों की सेवा करने का सामूहिक संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि उनके विचार और सिद्धांत आज भी पार्टी और समाज के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.