खाकी के सबरंग किस्से का ट्रेलर जारी: मोहिंदर मलिक और ‘झोटा’ कोड से जुड़ा दिलचस्प पुलिस किस्सा सामने, पवन कुमार बंसल ने किया खुलासा
गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल
मेरी आने वाली किताब ‘खाकी के सबरंग किस्से’ का ट्रेलर
“झोटा सीमा पार कर गया। ये वायरलेस वाले बदतमीज़ हैं – इनका कोर्स करवाओ।”
यह किस्सा उस समय का है जब Mohinder Malik हरियाणा के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस थे। वे फील्ड दौरे पर थे और उनकी कार में वायरलेस सेट खुला हुआ था।
वायरलेस पर संदेश आ रहा था कि “झोटा सीमा पार कर गया है।” मलिक साहिब को यह समझ नहीं आया, तो उन्होंने अपने रीडर से पूछा। रीडर ने बताया कि इसका मतलब है कि आप पिछले जिले की सीमा पार करके अगले जिले में दाखिल हो गए हैं।
असल में मलिक साहब के कद और ढील-ढौल को देखते हुए वायरलेस पर उनका कोड “झोटा” रख दिया गया था, जबकि आमतौर पर कोड “टाइगर” होता है।
यह सुनकर मलिक साहिब ने कहा, “इन वायरलेस वाले पुलिस वालों को सभ्य भाषा सीखने का प्रशिक्षण दिलवाओ।”
पवन कुमार बंसल
लेखक एवं पत्रकार
गुरुग्राम, हरियाणा
8882828301
khabre junction
