यातायात सुरक्षा करती है दुर्घटनाओं का जोखिम कम: डा.सज्जन कुमार

ऐलनाबाद 15 अक्टूबर ( एम पी भार्गव ) सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता व रोड सेफ्टी क्लब के इंचार्ज डा. जोगिन्द्र सिंह के संयोजन में प्रबंधक थाना यातयात सुरक्षा सिरसा के निर्देशानुसार रोड सेफ्टी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया । इस कार्यक्रम में प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि यातायात सुरक्षा का अर्थ है सड़कों पर दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए नियमों और सावधानियों का पालन करना, जिसमें सीट बेल्ट या हेलमेट पहनना, गति सीमा का पालन करना और शराब पीकर गाड़ी न चलाना शामिल है। यह सुनिश्चित करने के लिए है कि सभी यात्रियों और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित आवागमन हो।सड़क यातायात सुरक्षा एक प्रकार की विधि या उपाय है जिससे सड़क दुर्घटना में लोगों को चोट लगने और उससे मौत होने आदि घटनाओं को कम करने का प्रयास किया जाता है। सड़क का उपयोग करने वाले सभी लोग शामिल हैं ।सड़क यातायात सुरक्षा हेतु घटनाओं को देख कर रणनीति बनाई जाती है।महाविधालय के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के दो सौ चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। एक अन्य कार्यक्रम में प्रो. कुलजीत कौर के सयोंजन में विश्व सांख्यिकी दिवस पर “दैनिक जीवन में सांख्यिकी का महत्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें सोलह बच्चों ने भाग लिया । इसमें मोहित कुमार ने पहला पूनम ने दूसरा तथा अमनदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. कुलजीत कौर, डा. सुगन सिंह और प्रो. अशोक कुमार ने निभाई ।उपरोक्त प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रोड सेफ्टी कमेटी सदस्य डा.कविता चौधरी सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने अपनी भूमिका निभाई तथा बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.