TMC ने देवदीप पुरोहित को खड़दह से बनाया उम्मीदवार, पत्रकार से नेता बने चेहरे पर ममता बनर्जी का दांव

अनुभवी पत्रकार और प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ देवदीप पुरोहित को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए खड़दह (Khardaha) निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। जी हां …ये वही देवदीप है…जो …2023 में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी से मणिपुर हिंसा पर सवाल पूछने के बाद काफी चर्चा में आए थे। राजनीति में आने से पहले, देवदीप पुरोहित …’द टेलीग्राफ’ अखबार के ‘पॉलिटिक्स एंड पॉलिसीज ब्यूरो’ के प्रमुख थे।

उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में एम.ए. और IIM कलकत्ता से MBA किया है। उन्होंने मुख्य रूप से गरीबी, असमानता, कृषि संकट और पड़ोसी देशों- जैसे नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार) के राजनीतिक घटनाक्रमों पर रिपोर्टिंग की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें उत्तर 24 परगना जिले की खड़दह सीट से टिकट दिया है। वे वर्तमान में खड़दह क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और चौराहों (जैसे बंदीपुर चौराहा) पर जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि चूंकि देवदीप एक अच्छे इंसान हैं और उन्होंने यहां यानी खरदा की जनता की हमेशा मदद की है । यहां के लोग यही मानते हैं कि देवदीप का जितना तय है।

देवदीप पर दीदी ने भरोसा इसलिए किया है क्योंकि उनकी छवि एक ईमानदार इंसान की है, इसीलिए उन्हें टिकट दिया गया है। हालांकि बीजेपी के कैंडिडेट को यहां ज्यादातर लोग नहीं जानते। मैने कम से कम 15 … 20 लोगों से पूछा कोई नहीं बता पाया। आश्चर्य की बात तो यही है कि कम से कम 50 लोगों से पूछने के बाद पता चला कि बीजेपी के कैंडिडेट का नाम डॉ कल्याण चक्रवर्ती है जो पेशे से एक कृषि वैज्ञानिक हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.