सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर वाराणसी के आभूषण कारीगर की जहर खाकर मौत, चार गिरफ्तार… 

  • रिपोर्ट: सुकेश पांडेय

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के सोराकुआं इलाके में पश्चिम बंगाल के रहने वाले 25 वर्षीय स्वर्ण कारीगर शुभम सामंत उर्फ बिट्टू ने कथित तौर पर सूद के दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां रेखा सामंत की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार देर रात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई।

डेढ़ किलो सोने के एवज में सूदखोर वसूल चुके थे तीन किलो सोना और नकद

रेखा सामंत ने बताया कि उनका बेटा शुभम चार साल पहले मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) से वाराणसी आया था और सोराकुआं में भाई नरेंद्र के साथ आभूषण निर्माण का कारखाना चला रहा था। इस दौरान उसने ब्रह्मा घाट निवासी स्वर्ण व्यापारी संतोष सेठ से डेढ़ किलो सोना सूद पर लिया था। समय-समय पर सूद चुकाते हुए वह अब तक कुल तीन किलो सोना और एक लाख रुपये से अधिक राशि लौटा चुका था। इसके बावजूद संतोष सेठ और उसके परिजन लगातार उसे परेशान कर रहे थे।

घटना की रात हुई थी बहस और किया गया था प्रताड़ित

मां के मुताबिक, घटना वाली रात संतोष सेठ अपने बेटे अमन, पत्नी मीरा, बेटी खुशी और अन्य लोगों के साथ उनके घर आया। सभी ऊपर बने कारखाने में गए और शुभम से देर रात तक सूद का पैसा मांगते रहे। आरोप है कि रात करीब 11 बजे तक गाली-गलौज और धमकियां दी गईं। इसके बाद आरोपी अलमारी से आभूषण, नकदी और डायरी लेकर चले गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.