हजारों भूमिहिन भूमि पट्टा आवंटन को लेकर पहुंचे तहसील दिए 8 सूत्री ज्ञापन

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा  

उत्तर प्रदेश मिर्जापुर लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसही कला के राजस्व गांव बनकट में स्थित श्री साधुराम गोड़ स्वर्गीय श्री राम मौर्य इंटर कॉलेज पर दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को डॉ अरुण कुमार मौर्य राष्ट्रीय संयोजक आइस बेस सम्यक मूल मोर्चा के तत्व धान में व भूपनरायन मौर्य जिला अध्यक्ष मिर्जापुर की अध्यक्षता में भूमिहीन गरीब मजलूम एवं अपने कार्यकर्ताओं को बुलाकर एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के मुख्य अतिथि डॉक्टर अरुण कुमार मौर्य राष्ट्रीय संयोजक आइस बेस द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि हमारे गरीब भूमि मजलूम एवं कार्यकर्ता भाईयो व बहनों हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपना नारा बुलंद करते हुए तहसील प्रांगण चलेंगे और तहसील अधिकारी को अपना ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों को मजबूत करेंगे। इन सब बातों पर चर्चा करते हुए डॉक्टर अरुण कुमार मौर्य अपने कार्यकर्ताओं एवं गरीब भूमिहीन मजलूम भाइयों व बहनों एवं माताओ के साथ बनकट से पैदल चलकर लालगंज तिराहे से होते हुए ब्लॉक मुख्यालय के सामने से तहसील प्रांगण लालगंज पहुंचे में वहाँ तहसील प्रांगण में सामाजिक संगठन आइस बेस सम्यक मूल मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सम्राट संदीप कुमार मौर्य द्वारा सभा को संबोधित करते हुए सभी गरीब भूमिहीन मजलूमों को आठ सूत्री मांगों पर विस्तृत जानकारी देते हुए सामाजिक गतिविधियों पर अनेक प्रकार की जानहकारी दीए। इस के बाद सामाजिक संगठन आइस बेस के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर अरुण कुमार मौर्य के नेतृत्व में व भूपनरायन मौर्य जिला अध्यक्ष मिर्जापुर की अध्यक्षता हजारों गरीब भूमिहीन महिला एवं पुरुषों के साथ 8 सूत्रीय मांग पत्र लेकर तहसील परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल हिदल को 8 सूत्री मांगों पर विस्तृत जानकारी देते हुए अपना 8 सूत्री मांग पत्र ज्ञापन के रूप में सौपा गया। ज्ञापन लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मांगो से संबंधित प्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी के यहां भेजने का आश्वासन दिए। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अरुण कुमार मौर्य प्रदेश प्रवक्ता सम्राट संदीप कुमार मौर्य ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल हिदल को ज्ञापन देते हुए कहां की सभी जाति वर्गों को आबादी के अनुपात में सभी क्षेत्रो शिक्षा सर्विस विधायिका न्यायपालिका कार्यपालिका में जनसंख्या के आधार पर हिस्सेदारी दिया जाए ताकि ओबीसी को भी 60% हिस्सेदारी प्राप्त हो सके और पूरे देश में जातिवार जनगणना कराई जाए त्रिस्तरीय आरक्षण लागू किया जाए। उत्तर प्रदेश मे राजस्व संहिता 2006 की धारा 63 व 64 के अधीन आवासीय एवं धारा 126 के तहत कृषि हेतु भूमि सामाजिक रूप से उपेक्षित गरीब भूमिहीन के प्रत्येक परिवारों को कम से कम पांच बीघा जमीन खतौनी के साथ खेती के लिए दिया जाय। और ओबीसी जातियों पर हो रहे अन्याय व अत्याचार को रोकने के लिए ओवीसी एक्ट बनाकर पूरे देश में लागू किया जाए।पर्यावरण संरक्षण हेतु नशा हिंसा मांसाहार का प्ररित्याग हो एवं शासन द्वारा प्रतिबंधित हो। समान शिक्षा हेतु एक पाठ्यक्रम एवं बोर्ड और एक परीक्षा नीति लागू हो ।सरकारी संस्थाओं व कंपनियों का निजीकरण बंद किया जाए। उत्तर प्रदेश में कोल, धरकार, मुसहर जातियों को अनुसूचित जनजातियों में शामिल किया जाए। तथा एस टी प्रमाण पत्र जारी किया जाए ।प्रतिनिधियो का वेतन भत्ता और पेंशन बंद किया जाए। इस अवसर पर भूपनरायन मौर्य जिला अध्यक्ष मिर्जापुर व प्रदेश प्रवक्ता सम्राट संदीप कुमार मौर्य और संतोष कुमार गौतम महासचिव मिर्जापुर, जिला सचिव राम जी विश्वकर्मा, समाज सेविका शिवकुमारी मौर्या सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी जैसे शिवकुमारी गौतम, के साथ हजारों की संख्या में भूमिहीन महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.