जो लोग वंदे मातरम का विरोध कर रहे है, वे भारत माता का विरोध कर रहे है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
इतिहास केवल पढ़ने के लिए नहीं बल्कि अवलोकन भी होना चाहिए
- रिपोर्ट- कपिल सिंह राजपूत
बाराबंकी।। खाएंगे हिंदुस्तान मैं लेकिन वंदे मातरम जाएंगे नहीं हम उनकी मनसा को समझें जो लोग वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं वह भारत माता का विरोध कर रहे हैं।
यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के कुर्सी विधान सभा में आयोजित लोककर्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम उमड़ी विशाल जनसुनवाई को संबोधित करते हुए कहा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वंदे मातरम किसी धर्म की पूजा नहीं है यह भारत माता की पूजा है। भारत का प्रतीक नागरिक वंदे मातरम से जुड़े कोई मत हो कोई मजहब हो कोई जात हो लेकिन राष्ट्र से बढ़कर कोई नहीं हो सकता हम सबको एक होकर राष्ट्रीय एकता की बढ़ाओ को दूर करना होगा।
सीएम ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनके व्यक्तित्व का सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है इतिहास के गौरवशाली रानो से प्रेरणा प्राप्त करके भविष्य को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य करना चाहिए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा जब हम स्वतंत्र भारत की बात करते हैं तो ब्रिटिशर नहीं चाहते थे कि भारत एक रहे, इसलिए उन्होंने भारत को बाँटने की साज़िश की थी।
श्री लोधेश्वर महादेव जी की कृपा से अभिसिंचित जनपद बाराबंकी आज ‘समग्र विकास’ के एक नए युग का साक्षी बनने जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर बाराबंकी में आयोजित समारोह अभियान के अंतर्गत 1,734 करोड़ की 254 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया । साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन जनविश्वास, जनभागीदारी और जन-कल्याण के उस पथ का उद्घोष है, जिसे ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से दिशा मिलती है।
जो लोग वंदे मातरम का विरोध कर रहे है, वे भारत माता का विरोध कर रहे हैसीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करने वाले लोगों ने प्रदेश को बीमारू बना दिया या था।। अन्नदाता किसानों को आत्महत्या पर मजबूर कर दिया था। आज भारत के किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मन निधि से सम्मानित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यहां के मेनथा किसानों के लिए खुशखबरी है 18 प्रतिशत से जीएसटी को घटकर प्रधानमंत्री ने पांच प्रतिशत कर दिया है जिससे किसानों को बहुत फायदा होगा।
