यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान! पीएम मोदी को साइप्रस में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

  •  रिपोर्ट: मंजय वर्मा 

नई दिल्ली/साइप्रस: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस सरकार ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें रविवार को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स द्वारा प्रदान किया गया।

पीएम मोदी पिछले 23 वर्षों में साइप्रस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान साइप्रस के राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पर स्वयं उनकी अगवानी की और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने की बात कही।

राष्ट्रपति निकोस ने कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री मोदी को नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की उपलब्धियों और वैश्विक भूमिका के प्रति सम्मान है।

भारत और साइप्रस के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में यह यात्रा मील का पत्थर साबित हो रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.