आमजन की समस्याओं का तय समय में हो स्थायी समाधान : उपायुक्त शांतनु शर्मा

समाधान प्रकोष्ठï के तहत साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने शिकायतों की समीक्षा की

ऐलनाबाद 16 मई ( एम पी भार्गव )। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से स्थायी समाधान करना है, इसलिए सभी अधिकारी समाधान शिविर या अन्य माध्यम से आने वाली जन शिकायतों के निवारण के लिए किसी भी प्रकार की देरी न करते हुए तय समय में स्थायी समाधान करें।
वे शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ के तहत साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सोमवार और वीरवार को आयोजित समाधान शिविर, सीएम विंडो व अन्य माध्यम से आईं शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके तहत जिलावासी एक ही छत के नीचे अपनी विभिन्न प्रकार की समस्या जिला प्रशासन के समक्ष रख सकता है। ये समाधान शिविर आमजन की समस्या का हल करने के लिए एक सशक्त माध्यम बन रहे हैं।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि आमजन इन समाधान शिविरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर अपनी समस्याएं हल करवा सकते हैं। विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंगकरें। यदि शिकायत के मामले में किसी प्रकार के मार्गदर्शन की आवश्यकता है तो तुरंत मांगा जाए ताकि समस्या का समय पर समाधान हो। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष, जो शिकायतें उनके कार्यालय से संबंधित है, उन पर संज्ञान लें और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करें। उन्होंने बताया कि प्राप्त 5879 जन शिकायतों में से 4511 का समाधान किया जा चुका है और 786 शिकायतों पर काम चल रहा है। इसके अलावा 335 शिकायतें खारिज की जा चुकी है,।

Leave A Reply

Your email address will not be published.