महिला सुरक्षा दल ने गुम हुई दो बच्चियों को सकुशल बरामद किया
रामपुर: थाना टांडा क्षेत्र के मोहल्ला टंडोला में आज दोपहर करीब 12.30 बजे खेल रही दो बच्चियाँ अपने घर से गुम हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर महिला उप निरीक्षक शालिनी सैन और महिला सुरक्षा दल की म0का0 1968 प्रिया पांडे ने तत्परता से कार्यवाही की।
महिला पुलिस टीम ने बच्चियों की तस्वीरें दिखाकर स्थानीय बाजार और कस्बे में उनकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम की मेहनत और स्थानीय लोगों से मिले सहयोग के कारण दोनों बच्चियाँ कस्बा टांडा के मार्केट बाजार में सकुशल मिल गईं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया।
बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर उनके परिजनों ने महिला सुरक्षा दल और थाना टांडा पुलिस टीम की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।
