खुद को मुसलमान दिखाने वाले आतंकवादियों ने मज़हबे इस्लाम और मुसलमानों का सिर नीचे किया : जमाल सिद्दीक़ी
रामपुर रज़ा लाइब्रेरी पहुंचे अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी, दरबार हाल में सौ सालों से जल रहे बल्ब देखकर हैरत जताई
वक्फ बोर्ड संशोधन कानून मुस्लिमों के पक्ष में : जमाल सिद्दीक़ी
रामपुर : रामपुर प्रवास के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने रामपुर रज़ा लाइब्रेरी एंड म्यूज़ियम का भ्रमण किया। लाइब्रेरी स्टाफ द्वारा उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया , लायब्रेरी संरक्षण प्रयोगशाला प्रभारी एवं अध्यक्ष प्रशासनिक एवं वित्तीय समिति अरुण कुमार सक्सैना ने लाइब्रेरी के कलेंडर भेट किए। स्टॉफ द्वारा उन्हें रामपुर नवाबों द्वारा निर्मित वस्तुएं, पांडुलिपियां, ऐतिहासिक दस्तावेज, इस्लामी सुलेख के नमूने, हजरत अली के हाथों से लिखी गई कुरान, वाल्मीकि रामायण दिखाई गई। उन्होंने कहा कि यह किताबी खजाना बहुत काम का है। दुनियाभर के लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। दरबार हाल में सौ सालों से जल रहे बल्ब देखकर जमाल सिद्दीक़ी ने हैरत जताई।
इस मौक़े पर मीडिया से बातचीत के दौरान जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए भीषण आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या और लोगों के घायल होने की खबर एक कायरतापूर्ण कृत्य है, बल्कि सम्पूर्ण मानवता पर एक गहरा आघात है।
जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि नफ़रत फैलने वालों नाम पूछ कर हिंदू भाइयों पर हमला किया ये निंदनीय है। पहलगाम में हुए दुखद हमले से दिल टूट गया। निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और परिवार बिखर गए। खुद को मुसलमान दिखाने वाले आतंकवादियों ने मज़हबे इस्लाम और मुसलमानों का सर नीचे किया है । मज़हब के नाम पर नफ़रत फैलने वाले समझ ले भारत एक है, 140 करोड़ भाई- बहन एक हैं, हमारी संस्कृति एक है, हमारी पहचान एक है। हमारे नाम और इबादत के तरीक़े अलग हो सकते हैं। लेकिन हर हिन्दुस्तानी सनातनी है। हमको कोई भी बांट नहीं सकता। मोदी जी के नेतृत्व में अब जम्मू कश्मीर भी एक हो चुका है। यह हमला एक बार फिर हमें याद दिलाता है कि आतंकवाद सम्पूर्ण मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है। हमें एकजुट होकर ऐसे कृत्यों के विरुद्ध खड़ा होना होगा और शांति, सहिष्णुता और मानवता के मूल्यों की रक्षा करनी होगी।
वक़्फ़ संशोधन विधेयक पर जमाल सिद्दीकी ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार किसी भी हालत में वक्फ बोर्ड को कमजोर नहीं करना चाहती है बल्कि उसे लौह स्तंभ की तरह और मजबूत करना चाहती है जिसके लिए कुछ संशोधन किए गए है और जो देश के मुसलमानों को धैर्यपूर्ण समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस बिल के माध्यम से देश के अनेकों राज्यों में भाजपा सरकार वक्फ़ प्रॉपर्टियों को कब्जे से मुक्त करवाएगी और गरीब, पिछड़े मुस्लिमों को उनका हक दिलवाने का काम करेगी और इसी कारण इन प्रापर्टी चोरों पर नकेल कसने के लिए ही ये संशोधन बिल लाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत में मुसलमानों का विकास होने से कोई रोक नहीं सकता क्योंकि दुनिया में लोगों का भला करने के लिए अल्लाह अपना एक बंदा भेजता है और हमारे बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अल्लाह के उसी महबूब बंदे के रूप में कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान संरक्षण प्रयोगशाला प्रभारी एवं अध्यक्ष प्रशासनिक एवं वित्तीय समिति अरुण कुमार सक्सैना, सनम अली खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज़, ज़िला अध्यक्ष वसीम ख़ान कमाल बाबर, नूर आलम, राजू ख़ान, मुख्तार अली, आदि मौजूद रहे।
