पुलिस अधीक्षक ने थाना सिविल लाइन का किया आकस्मिक निरीक्षण, कानून व्यवस्था का लिया जायजा

  •  रिपोर्ट : शाहबाज़ खान

रामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया तथा उनके रख-रखाव, साफ-सफाई और प्रविष्टियों की अद्यतन स्थिति को जांचा गया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर स्थित कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, साफ-सफाई बनाए रखने तथा कार्य में पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं बाजारों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान आम लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए गए।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.