वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा 112 के वाहनों को रिजर्व पुलिस लाइन एटा से विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत हरी झंडी दिखाकर अपने गंतव्य के लिए किया रवाना 

एटा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में आपातकालीन सेवा डायल-112 की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुराने वाहनों के स्थान पर 11 नई स्कॉर्पियो एवं 5 नई मोटरसाइकिलें पल्सर 112 मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं।
इन नए वाहनों के शामिल होने से डायल-112 की प्रतिक्रिया समय (Response Time) में कमी आएगी तथा आमजन को आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करना और अधिक सुगम एवं प्रभावी होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी वाहन नियमित रूप से क्षेत्र में सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं नागरिकों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने में उपयोग किए जाएं।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया है कि उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए डायल-112 सेवा निरंतर तत्पर है और पुलिस विभाग आधुनिक संसाधनों के माध्यम से जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री संकल्पदीप कुशवाह, प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल गौतम,डायल 112 प्रभारी श्री मेराज अली, एस आई एम टी श्री मुकेश कुमार, के आलावा अन्य पुलिसबल रहा मौजूद।

Leave A Reply

Your email address will not be published.