बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की खूबसूरती का देसी राज: महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, इस घरेलू नुस्खे से आता है चेहरे पर ग्लो

बॉलीवुड के ग्लैमर वर्ल्ड में हर एक्ट्रेस चाहती है कि वह हमेशा खूबसूरत दिखे और चेहरे पर जवानी वाला ग्लो बना रहे। आमतौर पर माना जाता है कि इसके लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स जरूरी होते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंडस्ट्री की कई टॉप अभिनेत्रियां आज भी देसी नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करती हैं।

कैसे आता है मलाइका और करीना के चेहरे पर निखार

करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, अनन्या पांडे, अनुष्का शर्मा जैसी कई मशहूर एक्ट्रेसेस अपनी स्किन की रंगत और निखार को बनाए रखने के लिए महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू उपाय अपनाती हैं। इन एक्ट्रेसेस का मानना है कि नेचुरल चीजें स्किन के लिए ज्यादा सुरक्षित और असरदार होती हैं।

इस उम्र में भी बरकरार रहता है फेस ग्लो

मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर दोनों ही 45 प्लस उम्र की हैं। इस उम्र में स्किन की खास देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद इनका फेस ग्लो बरकरार रहता है। बताया जाता है कि ये अभिनेत्रियां अपने चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए घर में आसानी से मिलने वाली चीज का इस्तेमाल करती हैं।

नारियल तेल के फायदे

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां चेहरे की चमक और फाइन लाइंस कम करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। नारियल तेल में फैटी एसिड्स, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रखते हैं और ड्राईनेस कम करते हैं। इससे स्किन सॉफ्ट रहती है और झुर्रियों पर भी नियंत्रण रहता है।

कपिल शर्मा के शो में भी खुला था राज

एक्ट्रेसेस की खूबसूरती का यह राज एक बार कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपने शो में मजाकिया अंदाज में रिवील किया था। उन्होंने एक एक्ट्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें पता है कि सुंदर दिखने के लिए एक्ट्रेसेस घर में नारियल तेल लगाकर बैठी रहती हैं।

मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल

कई एक्ट्रेसेस नारियल तेल का इस्तेमाल मेकअप रिमूव करने के लिए भी करती हैं। वहीं करीना कपूर और अनुष्का शर्मा नारियल तेल से स्किन की मसाज करना पसंद करती हैं। कुछ अभिनेत्रियां इसे सीरम की तरह भी लगाती हैं।

नारियल तेल की मसाज के फायदे

नारियल तेल से नियमित मसाज करने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, स्किन में नेचुरल ग्लो आता है और ढीलापन कम होता है। यही वजह है कि बॉलीवुड की कई खूबसूरत अदाकाराएं आज भी इस देसी नुस्खे पर भरोसा करती हैं।

कुल मिलाकर, अगर आप भी नेचुरल तरीके से खूबसूरती पाना चाहती हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय इन देसी उपायों को अपनाकर हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.