डासना (गाजियाबाद), 3 फरवरी 2026।हर हर महादेव के जयघोष के बीच शिवशक्ति धाम डासना में यूजीसी एक्ट के विरोध में चल रहा आंदोलन और तेज हो गया है। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के अनशन के दूसरे दिन डासना नगर पंचायत की वरिष्ठ सभासद श्रीमती शशि चौहान ने आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
शिवशक्ति धाम में आयोजित प्रेस विज्ञप्ति में श्रीमती शशि चौहान ने कहा कि डॉ. उदिता त्यागी जी को नजरबंद कर सरकार यह भ्रम न पाले कि जगदम्बा महाकाली डासना वाली की बेटियों को समर्पण के लिए मजबूर किया जा सकता है। यह आंदोलन हमारे बच्चों के भविष्य और जीवन से जुड़ा है, जिसे किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब महाकाली की सभी बेटियां उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर अग्निसमाधि लेने के लिए कृतसंकल्पित हैं। यदि सरकार यूजीसी का यह काला कानून वापस नहीं लेती, तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा।
शशि चौहान ने कहा कि सरकार चाहे जितने लोगों को नजरबंद कर ले, लेकिन जब तक यह कानून वापस नहीं होता, तब तक यह आंदोलन अनवरत चलता रहेगा। शिवशक्ति धाम डासना से उठी यह आवाज अब पूरे देश में गूंजेगी।
khabre junction
