नगर परिषद लखीसराय की सशक्त स्थायी समिति की बैठक संपन्न, 15 स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाने का निर्णय

लखीसराय, फरवरी 2026 (सरफराज आलम): लखीसराय नगर परिषद के सभापति कार्यालय में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान ने की।

बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई तथा शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान शहर के 15 प्रमुख स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया, ताकि रात्रि में प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो सके और आमजन को सुविधा मिल सके।

इसके अलावा शहर के ऐतिहासिक Gandhi Maidan के सौंदर्यीकरण तथा केआरके मैदान के विकास एवं सौंदर्यीकरण की योजना पर भी सहमति बनी। इन स्थलों को बेहतर सुविधाओं से लैस कर नागरिकों के लिए आकर्षक बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही गई।

बैठक में नगर परिषद उपसभापति शिव शंकर राम, नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन, वार्ड पार्षद सुरेंद्र मंडल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने शहर के समग्र विकास को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए जल्द ही लिए गए निर्णयों को अमल में लाने की बात कही।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.