मातृभूमि सेवा संघ की बैठक सम्पन्न, कोर कमेटी व नई कार्यकारिणी का गठन

निवाड़ी रोड स्थित दीपक होटल में आज मातृभूमि सेवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के संस्थापक द्वारा संघ की कोर कमेटी का गठन किया गया। कोर कमेटी में प्रदीप बांगवा, रूपा त्यागी, पवन चौधरी, पवन शर्मा एवं सिद्धार्थ ठाकुर को शामिल किया गया।

इसके उपरांत कोर कमेटी द्वारा संगठन की नव-निर्मित कार्यकारिणी के प्रमुख पदों पर सर्वसम्मति से दायित्व निर्धारण किया गया। इस अवसर पर विकास भारतीय को अध्यक्ष, खुशाल सिंह नेगी को महासचिव, मोहित सोनी को कोषाध्यक्ष, आशुतोष सक्सेना एवं राजीव सैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज शर्मा एवं विनय सिंघल को उपाध्यक्ष तथा रिंकू वर्मा को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि इसके गठन से मातृभूमि सेवा संघ राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों और देशभक्ति से जुड़े कार्यों को और अधिक सक्रियता, समर्पण एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.