रामपुर जिले में अतिक्रमण के नाम पर गरीबों की दुकानों को तोड़े जाने का मुद्दा संसद में गरमाया

सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार रोजगार देने की बजाय रोजगार छिनने का काम कर रही है

रामपुर: जिले में अतिक्रमण के नाम पर गरीबों की दुकानों को तोड़े जाने का मामला संसद सत्र के दौरान सांसद मौलाना महिला नदवी ने उठाते हुए कहा कि सरकार गरीबों को रोजगार देने की बजाय रोजगार छिनने का काम रही है।

सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने संसद सदन में अध्यक्ष को रामपुर के बारे में बताया कि हमारे जिले में कई लोगों की मौतें इस वजह से हुई है कि उनकी दुकानों को तोड़ा गया। जो की 50-50 साल पुरानी थी। उनके नक्शे भी उनके पास थे। रामपुर शहर और नरपतनगर आदि नगरों सहित पूरे देश में अतिक्रमण के नाम पर खास तौर पर मुसलमान की दुकानों, इबादतगाहो, मस्जिदों और मदरसो को तोड़ा जा रहा है। यह बहुत ही शर्मनाक है।

सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने अपील करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यवाही को रोका जाए। सरकार का काम रोजगार देना है ना कि रोजगार को उजाड़ना है। अगर सड़क चौड़ी करनी है, तो पहले दुकानदारों को दूसरी जगह बसाया जाए। अगर उन्हें बसाया नहीं गया तो उनके बच्चे भूखे मरने लगेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.