पीडित के साथ साइबर फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि 48000/- रुपये पीडित के बैंक खाते में वापस करायी गयी  

रामपुर:   04.08.2025 को पीड़ित   सत्यप्रकाश आर्य पुत्र काशीराम आर्य, निवासी- शिव विहार कालौनी थाना सिविल लाइन, रामपुर द्वारा दिये गये शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया कि मैंने बैंकिंग समस्या की शिकायत हेतु ऑनलाइन बैंक कस्टमर केयर का नम्बर सर्च किया, सर्च से प्राप्त मोबाइल नम्बर पर फोन करने पर अज्ञात द्वारा मेरा मोबाइल हैक कर मेरे खाते से धनराशि 48000/- रूपये की धोखाधडी की गयी ।
  श्री विनोद कुमार सिंह अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्री रमित शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं श्री मुनिराज जी पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक, रामपुर व अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर (नोडल अधिकारी साइबर अपराध) के कुशल नेतृत्व में उक्त प्रकरण में थाना साइबर क्राइम जनपद रामपुर द्वारा तकनीकी सहायक के माध्यम से तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए पीड़ित सत्यप्रकाश आर्य उपरोक्त की सम्पूर्ण धनराशि ₹ 48000/- पीडित के बैंक खाते में वापस करायी गयी ।
उक्त बरामदगी एवं सराहनीय कार्य के लिए पीड़ित श्री सत्यप्रकाश आर्य द्वारा रामपुर पुलिस का आभार प्रकट किया गया । निश्चित ही थाना साइबर क्राइम, रामपुर की इस कार्यवाही से जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास सदृढ हुआ है ।
साइबर टिप्सः-  बैंक कस्टमर केयर अधिकारी का मोबाइल नम्बर ऑनलाइन सर्च न करें, बैंक कस्टमर केयर का मोबाइल नम्बर बैंक पासबुक / एटीएम कार्ड / क्रेडिट कार्ड पर लिखा होता है ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.