चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन की ऐलनाबाद कार्यकारिणी का गठन, सुरजीत स्वामी बने प्रधान, धर्मवीर मौर्य को मिली सचिव की जिम्मेदारी

ऐलनाबाद, 24 सितंबर( रमेश भार्गव ) चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन की ऐलनाबाद इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला सिरसा से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों अजीत समाचार के भूपेंद्र सिंह पन्नीवालिया, पंजाबी ट्रिब्यून के प्रभुदयाल और देश सवेरा के सुरेंद्रपाल सिंह ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां कीं। नई कार्यकारिणी में ख़बर फास्ट के पत्रकार सुरजीत स्वामी को प्रधान, अमर उजाला के पत्रकार धर्मवीर मौर्य को सचिव, जनता की आवाज़ चैनल के दीपक सिला को उपप्रधान तथा ऐलनाबाद ब्रेकिंग न्यूज़ के राजबीर बेहरवाला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर भूपेंद्र पन्नीवालिया ने कहा कि बदलते दौर और चुनौतियों के बीच पत्रकारों का एकजुट रहना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि यूनियन लंबे समय से पत्रकारों के सम्मानजनक वेतन, कार्य स्थितियों और कानूनी अधिकारों के लिए संघर्षरत है। ऐलनाबाद इकाई के गठन से अब स्थानीय स्तर पर भी इस मुहिम को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में यूनियन के संरक्षक नरेश सरदाना, मार्गदर्शक सदस्य डाॅ. एम.पी. भार्गव, अनिल डूडी, रमेश भार्गव, शिवराज किराड़, बंसी व्यावत, एल.डी. स्वामी, और महेंद्र पारीक सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। ऐलनाबाद इकाई की ओर से जल्द ही एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी पत्रकार साथियों में उत्साह का माहौल है और यूनियन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.