तेजतर्रार एवं लोकप्रिय उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र द्वारा निराश्रित एवं गरीब लाचारों को कंबल वितरित

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश पर तथा मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजय कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में शीतलहर से बचाव हेतु राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में 150 बेसहारा एवं निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।

उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र ने तरकापुर क्षेत्र में 20 निराश्रितों को कंबल वितरित किए, जबकि तहसीलदार सदर विशाल शर्मा ने बरकच्छा कला में 100 बेसहारा व्यक्तियों को कंबल बांटे। वितरण कार्यक्रम के दौरान राजस्व निरीक्षक मंगला सिंह, लेखपाल कृष्ण चंद्र, संतोष कुमार सहित 30–35 लोग उपस्थित रहे।

उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र ने निराश्रित एवं बेसहारा व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि अत्यधिक ठंड के मद्देनज़र सावधान एवं सतर्क रहें, ताकि किसी प्रकार की हानि न हो। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के प्रमुख चौराहों पर अलाव (अग्नि) की व्यवस्था भी कराई जा रही है, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलें और ठंड से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.