जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति व हब फॉर इम्पावरमेंट कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
जिला। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति तथा हब फॉर इम्पावरमेंट के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कार्मिक उपस्थित पाए गए तथा कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक रही।
निरीक्षण के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे कार्यालय में समय से उपस्थित रहें एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। इसके उपरांत जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में उपस्थित समस्त कार्मिकों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संरक्षण अधिकारी रवि कुमार को निर्देशित किया कि जिला निरीक्षण समिति के माध्यम से संस्थाओं का नियमित निरीक्षण कराया जाए तथा ब्लॉक, तहसील, नगर पंचायत एवं नगर पालिका स्तर पर विभाग से संबंधित अधिनियमों व योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कैंप, बैठक एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए।
निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर पाठक, सदस्य सविता मालपाणी, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, परामर्शदाता मायावती, सह आंकड़ा प्रविष्ट प्रचालक रोहित भारती, लेखा सहायक मो. फाइज, डाटा एंट्री ऑपरेटर जितेंद्र कुमार, आउटरीच कार्यकर्ता शिवओम मिश्रा एवं एमटीएस रामकिशोर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
khabre junction
