‘धुरंधर’ की टीम की सोशल मीडिया पर की तारीफ, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने रणवीर-संचालन को दिया बूस्ट

बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी गंभीर मुद्दों पर फिल्में बना चुके हैं, ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की पूरी टीम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की।

अग्निहोत्री ने खास तौर पर निर्देशक आदित्य धर और लीड अभिनेता रणवीर सिंह को संबोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट कर कहा कि ऐसी फिल्में बनाना कितना कठिन होता है, और ऐसे नाजुक विषय को चुनने के लिए उन्होंने टीम को बधाई दी।

विवेक रंजन ने लिखा,
“आदित्य धर और रणवीर सिंह, आपने कमाल कर दिया। आप फिल्म की आलोचना करने वालों को भूल जाओ।”

उन्होंने आगे कहा,
“मुझे पता है कि ऐसी फिल्में बनाना कितना मुश्किल है जो मौजूदा इकोसिस्टम को चुनौती देती हैं। जाओ, सेलिब्रेट करो। जब मैं वापस आऊंगा तो यह फिल्म जरूर देखूंगा। ऑलवेज बेस्ट।”

यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब ‘धुरंधर’ को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ दर्शक फिल्म की कहानी और प्रस्तुति की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने इसे ट्रोल भी किया है। ऐसे में विवेक रंजन अग्निहोत्री का यह समर्थन फिल्म की टीम के लिए बड़ा उत्साहवर्धक संदेश साबित हुआ।

गौरतलब है कि अग्निहोत्री ने खुद ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्म बनाकर मुख्यधारा के नैरेटिव को चुनौती दी थी और आलोचनाओं का भी सामना किया। उनके अनुसार, ऐसी फिल्में बनाना जो वर्तमान इकोसिस्टम को चुनौती देती हों, बेहद मुश्किल कार्य है, और यही वजह है कि उन्होंने ‘धुरंधर’ की टीम को खुलकर सराहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.