राशन वितरण में डीलर कर रहा था घटतौली एसडीएम के सख्त आदेश पर दुकान दूसरी जगह अटैक और डीलर पर हुई FIR की तैयारी
- रिपोर्ट: हरिश्चंद्र कासगंज
कासगंज में राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए लागू की गई ई-बोईंग व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है गंजडुंडवारा ब्लॉक के गांव धावा में एक उचित दर विक्रेता द्वारा घटतौली और स्टॉक में कमी का मामला प्रकाश में आया है घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार को जिला अधिकारी प्रणय सिंह को मिली एक गुप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया गया और जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम पटियाली प्रदीप विमल और पूर्ति निरीक्षक भारत शाथियान ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की उक्त जांच में पाया कि कोटेदार व्यवस्था में सेंध लगाकर घटतौली कर रहा था वही स्टॉक रजिस्टर में भी राशन की मात्रा कम पाई गई गांव के कई उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए उन्होंने घटतौली की पुष्टि की मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम पटियाली ने संबंधित राशन दुकान को तत्काल प्रभाव से अन्य दुकान से अटैच करने का निर्देश दिया इसके साथ ही पूर्ति निरीक्षक निरीक्षक भारत साथियान को दोषी राशन डीलर प्यारे मियां के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और मुकद्दर मुकदमा दर्ज करने की स्वयं संस्कृति करते हुए पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है जिसे पूर्ति निरीक्षक भारत साथियान द्वारा बुधवार सुबह सिंह की समझ पेश किया गया एसडीएम प्रदीप विमल ने स्पष्ट किया है कि गरीबों के हक में शेंध लगाने वालों को बख्सा नहीं जाएगा वहीं जिलाधिकारी प्रणय सिंह की कार्रवाई से आम जनता में विश्वास बढ़ा है और ईमानदारी से कम कर रहे कोटेदारों को भी संदेश मिला है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी
