बहू ने आशिक के साथ मिल कर ससुराल पे ही हाथ साफ कर दिया 

हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पिपलैंडा में इसराइल क़े घर में हुई साढ़े 6 लाख ₹ की चोरी का पुलिस ने जब खुलासा किया तो पता चला चोरी इसराइल की बीवी फरहीन ने अपने प्रेमी के साथ मिल के की है ।वाहिद का इसराइल के यहां पिछले काफी समय से आना-जाना था। इस दौरान इसराइल की पत्नी और वाहिद के बीच प्यार हो गया। फरहीन अपने प्रेमी वाहिद के प्यार में इतनी अंधी हो गई कि उसने वाहिद की आर्थिक मदद करने के लिये अपने ही घर में चोरी कर ली । फरहीन ने घर में रखे सोने के आभूषण और दो लाख रूपये का कैश चोरी कर वाहिद को दे दिया।पुलिस ने जब पड़ताल की तो सीसीटीवी और मौका मुआयने के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने इसराइल की पत्नी फरहीन और उसके प्रेमी वाहिद को पकड़ लिया। दोनों के पास से छह लाख रूपये के आभूषण और एक लाख 97 हजार 500 रूपये की नकदी भी बरामद हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.