साइबर फ्रॉड कर ठगी गयी धनराशि में से ₹ 2,30,800 /- थाना साइबर क्राइम जनपद रामपुर द्वारा पीड़ित के बैंक खाते में वापस करायी
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
रामपुर के शिकायतकर्ता फईम खाँ पुत्र जद्दान खाँ, निवासी नरपत नगर, थाना स्वार, जनपद रामपुर द्वारा थाना साइबर क्राइम रामपुर पर एक लिखित शिकायती पत्र आवेदक के बैंक खाते से उनकी जानकारी एवं सहमति के बिना धनराशि 3,17,600/- रुपये की धोखाधड़ीपूर्वक निकाल लेने के संबंध में दिया था ।
अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम व पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान द्वारा साइबर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों में सोमेन्द्र मीना पुलिस अधीक्षक व अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल ऑफिसर साइबर अपराध के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम जनपद रामपुर द्वारा प्रकरण में जांच के मध्य तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए त्वरित कार्यवाही की गयी।
इस कार्यवाही के फलस्वरूप आवेदक से धोखाधडी कर ठगी गयी धनराशि में से ₹ 2,30,800 /- पीड़ित के बैंक खाते में वापस करायी गयी । शेष धनराशि को वापस कराये जाने के प्रयास किया जा रहे है । बरामदगी एवं सराहनीय कार्य के लिए पीडित फईम खाँ पुत्र जद्दान खाँ, निवासी नरपत नगर, थाना स्वार, जनपद रामपुर द्वारा थाना साइबर क्राइम रामपुर द्वारा आभार प्रकट किया । थाना साइबर क्राइम रामपुर की इस कार्यवाही से जनता के मन में रामपुर पुलिस के प्रति विश्वास सदृढ हुआ है।
बरामदगी का विवरण –
धनराशि ₹ 2,30,800/- ( दो लाख तीस हजार आठ सौ रुपये )
जांच अधिकारी / बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1- संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम रामपुर ।
2- उ0नि0 माजिद अली।
