रामपुर: रामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर सेल थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से गुम/खोए हुए मोबाइल फोन के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बरामद किए गए इन 20 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। साइबर सेल थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सभी बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए रामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस कार्रवाई को लेकर आम जनमानस में भी रामपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। लोगों ने कहा कि इस तरह की पहल से पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।
बरामद मोबाइल का विवरण:
कुल मोबाइल: 20 (विभिन्न कंपनियों के)
फोन बरामद करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार
व0उ0नि0 विमल किशोर
क0ऑ0-ग्रेड बी अंकुश कुमार
म0हे0का0 पूजा
रामपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल रही है।
