कांग्रेस पार्टी द्वारा पुर्व जिला अध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह खोसा के नेतृत्व में शुरू हुआ वोट चोरी के खिलाफ एक जनजागरण हस्ताक्षर अभियान

ऐलनाबाद 12 अक्टूबर ( एम पी भार्गव) कांग्रेस पार्टी द्वारा आज वोट चोरी के खिलाफ एक जनजागरण हस्ताक्षर अभियान पुर्व जिला अध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह खोसा के नेतृत्व में शुरू किया गया। यह अभियान ऐलनाबाद शहर की नई अनाज मंडी से प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प‌ लिया मलकीत सिंह जी ने कहा कि “चुनावों में बढ़ती गड़बड़ियों और वोट चोरी की घटनाओं के खिलाफ जनता की आवाज़ बुलंद करना ज़रूरी है। यह हस्ताक्षर अभियान लोगों को जागरूक करेगा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की दिशा में कदम है।”कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान आने वाले दिनों में जिले के अन्य इलाकों में भी चलाया जाएगा। इस मौके पर ऐलनाबाद के चेयरमैन राम सिंह सोलंकी जिला मिडिया प्रभारी हैरिसन विलियम वरिष्ठ नेता राय सिंह भाम्भू राधेश्याम सुरेंद्र धींगडा शिव कुमार पारीक सुखविंदर सिंह सामा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.