ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बदायूँ के बच्चो ने नाम रोशन किया

12 से 14 अक्तूबर तक शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में आयोजित 41वीं उप्र राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बदायूं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में केडिट, सीनियर, बालक और बालिका वर्गों में फाइट व पूमसे स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बदायूं के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में आयांश सिंह चौहान, देवांश सिंह, काजित शर्मा, अभियंत राज, वंशिका राज, हर्ष पटेल, उरुवाखान, अक्षिता साहू और अविका राय शामिल हैं। रजत पदक विजेताओं में अनन्यापाल, यशस्वी सिंह, पूर्णिमा गुप्ता, कशिश दुबे, आयुष कुमार, निष्कर्ष सिंह और अभिनव राज शामिल रहे। कांस्य पदक सुमित गौतम, नक्षत्र पाराशरी, अनंत मौर्य और अंशिका शर्मा ने जीते। ताइक्वांडो एसोसिएशन के संरक्षक गिरधारी सिंह राठौर ने खिलाड़ियों को ऑडिटोरियम सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान से प्राथना की

Leave A Reply

Your email address will not be published.