लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बैसाखी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की कृषक परम्पराओं और समृद्ध संस्कृति का भी परिचायक है। बैशाखी दिन दसवें सिख गुरु गोबिन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। यह सभी त्योहार नव वर्ष के आगमन के प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कामना की है कि हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए।
स्निग्धा श्रीवास्तव, खबरें जंक्शन न्यूज पोर्टल की संपादक एवं संचालक हैं और इसका मुख्य कार्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है। SNIGDHA SRIVASTAVA एक पत्रकार, लेखक है। मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में ही इनका जन्म से लेकर स्कूल तक शिक्षा-दीक्षा हुई। स्निग्धा ने पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन की शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद इन्होंने बीएचयू (बनारस हिन्दू यूनीवर्सिटी) पत्रकारित्रा की डिप्लोमा डिग्री ली है। जिसके बाद SNIGDHA SRIVASTAVA, नोएडा के कई न्युज पोर्टल में पिछले 10 सालों में कार्य किया है। वर्तमान समय में स्निग्धा खबरें जंक्शन न्यूज पोर्टल और यूटूब चैनल का संचालन कर रही है।
