तिजारा 10 अप्रैल: शहर में आज जैन समाज के लोगों द्वारा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में, भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश जैन ने बताया कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक दिवस महोत्सव के रूप में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रतिदिन भगवान महावीर की नित्य पूजा अर्चना की गई, प्रातः काल पूरे कस्बे में प्रभात फेरी निकाली गई तथा 8:30 बजे झंडा रोहण किया गया। 10:30 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो कि पूरे कस्बे में होती हुई वापस जैन मंदिर पहुंची। बैंड बाजे के साथ पूरे कस्बे में पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया तथा जियो और जीने दो के नारे से पूरा कस्बा गूंज उठा। शाम को 7:30 बजे चैन महिला मंडल द्वारा अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, कार्यक्रम में भगवान पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश जैन, तिजारा जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन, भारत भूषण जैन, नरेंद्र उर्फ कालू जैन, ललित जैन, दीपक जैन, वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल जैन, संजय जैन, प्रदीप कुमार जैन, समाजसेवी पवन जैन, सुरेश जैन, शिबू दयाल जैन, संदीप जैन, नितिन जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग और बाहर से आए हुए हजारों जैन यात्री शामिल रहे।
