भाईचारा ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने पुलिस को लिखित शिकायत दी, ट्रैक्टर ट्रॉली व ओवरलोडेड वाहनों से माल की ढुलाई रोकने की मांग

ऐलनाबाद, 13 अक्टूबर ( एम पी भार्गव ) स्थानीय भाईचारा ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने आज स्थानीय पुलिस को एक शिकायत देकर शहर के कुछ व्यापारियों व ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में माल ढुलाई कर रहे ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों पर तुरन्त प्रभाव से रोक लगाए जाने की भी मांग की है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी सुनवाई नही की तो ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन मंडियों में माल की ढुलाई बंद करके धरना प्रदर्शन करेंगे। भाईचारा ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि इस समय मंडियों में धान की फसल के आवक का सीजन चल रहा है। कुछ गैर किसान लोग अपने ट्रैक्टर ट्रालियों को ओवरलोडेड कर माल को सैकड़ो किलोमीटर दूर तक कर अवैध रूप से ढुलाई कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इन अवैध ट्रैक्टर ट्रॉलियों से सीमेंट, रेता, बजरी व अन्य व्यावसायिक समान की भी ढुलाई कर रहे हैं। जबकि उनकी एसोसिएशन के सैंकडो ट्रक खाली खड़े है और ट्रक ऑपरेटर भूखे मर रहे है। उन्होंने बताया कि ये ओवरलोडेड वाहन यातायात विभाग द्वारा पास नहीं किए गए हैं। इन वाहनों द्वारा ओवरलोड होकर माल की ढुलाई करने से एक और जहां यातायात के नियमों की अवहेलना हो रही है वही दूसरी ओर इनकी वजह से सड़क से गुजरने वाले वाहनों व राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा होता है जिससे कई बार बड़े हादसे भी हो जाते है। इसलिए इन वाहनों पर तुरंत रोक लगाई जाये। इस संबंध में उन्होंने कई बार पुलिस प्रशासन से मिलकर अपनी बात रखी कि इन ट्रैक्टर ट्रालियों का उपयोग केवल कृषि कार्यों के लिए किया जाए और व्यावसायिक तौर पर इन वाहनों का प्रयोग सख्ती से रोका जाए। इसके साथ ही ऐसे वाहनों से माल ढुलाई करवाने वाली एजेंसियों, फर्मों व वाहन मालिको के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी बात से नाराज़ होकर कल रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि को कुछ व्यापारी और ट्रैक्टर ट्रॉली चालक जबरदस्ती उनके सिरसा रोड स्थित कार्यालय में आ गए। उन्होंने उनके साथ गाली गलौच किया और हंगामा किया। ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने पुलिस को बुलाया तब मामला शांत हुआ। एसोसिएशन ने आज पुलिस को शिकायत देकर उन व्यापारियों व ट्रैक्टर ट्रॉली चालको के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी सुनवाई नही की तो ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन मंडियों में माल की ढुलाई बंद करके धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर भाईचारा तक का ऑपरेटर संघ के प्रधान कमलेश शर्मा व बृजलाल लोहिया, मनजीतसिंह सिरसा, श्रीजीवननगर से महेंद्रसिंह बोघल, कुलदीप सिंह, मलकीत सिंह भिंडर, सुखदेव सिंह, हरदयाल सिंह, हरपाल सिंह, हरमीत सिंह, कर्मजीत सिंह, नानक सिंह, गुरमीत सिंह, लखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह सरा, राजा सिंह, अनिल कुमार, सुखमंदर सिंह व सुरजीत सिंह सहित रानियां व श्रीजीवननगर के अन्य कई बन्धु भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.