सेवा भारती गाजियाबाद का वार्षिकोत्सव एसआरएम यूनिवर्सिटी सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गाजियाबाद।सेवा भारती गाजियाबाद का वार्षिकोत्सव एसआरएम यूनिवर्सिटी के सभागार में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय ग्रोवर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गुरवीर गांधी और धन कुमार रुहेला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री आनंद त्यागी ने किया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य गंगा राम ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य के माध्यम से समाज को स्वावलंबी बनाना है, ताकि वंचित और पिछड़ा वर्ग अपने पैरों पर खड़ा हो सके। उन्होंने कहा कि संस्कारों के अभाव या लालच के कारण समाज का कोई भी वर्ग धर्म परिवर्तन के जाल में न फंसे और हमारी बेटियां संस्कारित होकर समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाएं—इसी उद्देश्य के साथ सेवा भारती कार्य कर रही है।

कार्यक्रम अध्यक्ष अजय ग्रोवर ने कहा कि सेवा भारती द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी संगठन मोदीनगर सेवा भारती के कार्यों में सहयोग के लिए हमेशा तन, मन और धन से तैयार है।

जिला अध्यक्ष योगेंद्र ने एसआरएम यूनिवर्सिटी प्रशासन का कार्यक्रम में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और सभी से सेवा भारती के सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान मातृभूमि सेवा संघ, अमृत सेवा ट्रस्ट, वूमेन्स इंपॉवर नारी शक्ति, दशमेश खालसा, हरियाली और खुशहाली, न्यू होप फाउंडेशन, रानी लक्ष्मी बाई संस्थान, वृद्धाश्रम स्वामी कल्याण देव धर्मार्थ ट्रस्ट सहित 15 से अधिक सेवा संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अनिल कुमार वर्मा, रोहित शर्मा, राघवेंद्र गुप्ता, वागीश रुहेला, जितेंद्र कुमार, दिनेश प्रजापति, अतुल शर्मा, मुनेंद्र, मुकेश राठौड़, अमित नेहरा, मधुर नेहरा, पवन शर्मा, डॉ. पवन सिंघल, दिनेश सिंघल, नवीन, कृष्णवीर सिंह, नीरज त्यागी, डॉ. मंजू शिवाच, सुचेता सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.