विश्व भारती शिक्षा केन्द्र का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

बल्लभगढ़: राष्ट्रीय बाल दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय विश्व भारती शिक्षा केंद्र, चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह महेश कौशिक स्मृति सभागार में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यालय के चेयरमैन, प्रसिद्ध साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. श्रद्धा निकुंज भारद्वाज, वरिष्ठ शिक्षा सलाहकार एवं विद्यालय सचिव डॉ. श्रीमती प्रवीण भारद्वाज, मुख्याध्यापक विष्णु शर्मा, अकाउंट्स हैंड श्रीमती सुभद्रा मिश्रा, को-ऑर्डिनेटर आरती बत्रा सेन, वरिष्ठ शिक्षक श्री शैलेन्द्र मिश्र, मंजू मित्तल, उपासना गहलोत, विजय कुश सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. श्रद्धा निकुंज भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के साथ मानवीय मूल्यों को भी अपनाना चाहिए, जिससे वे न केवल सफल व्यक्ति बनेंगे बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बनेंगे।
शिक्षा सलाहकार डॉ. श्रीमती प्रवीण भारद्वाज ने विद्यार्थियों को माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता के साथ-साथ अच्छा इंसान बनना भी उतना ही आवश्यक है।
मुख्याध्यापक विष्णु शर्मा ने विद्यार्थियों को देश और समाज के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
कोऑर्डिनेटर आरती सेन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन भी विद्यार्थियों द्वारा सराहनीय रूप से किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को शुभकामनाओं के साथ समारोह का सफल समापन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.