महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ समाज के दबे कुचलों की सहायता करना है संगठन का उद्देश्य – अलका चौधरी
युवा एकता समिति संगठन शुरू करेगा राधा रसोई, गरीबों को मिलेगा 5 रुपए में भरपेट भोजनसंगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा नेत्री अलका चौधरी ने प्रैसवार्ता कर दी जानकारी
मोदीनगर। युवा एकता सेवा समिति संगठन द्वारा नगर में राधा रसोई की शुरुआत की जाएगी जिसमें गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों को 5 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी जानकारी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका चौधरी ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। अलका चौधरी ने कहा कि उनकी संस्था युवा एकता सेवा समिति संगठन पिछले 7 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में संगठन मोदीनगर में जल्द ही राधा रसोई की शुरुआत करने जा रहा है जिसमें गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों को 5 रुपए में भरपेट लजीज भोजन उपलब्ध कराया जाएगा इसके अलावा उनकी संस्था द्वारा एक ब्यूटी पार्लर कोर्स की भी शुरुआत की जा रही है जिसमें गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराने के साथ-साथ गरीब वर्ग की लड़कियों का उनकी शादी के अवसर पर ब्राइडल मेकअप मुफ्त किया जाएगा। साथ ही संगठन की तरफ से उन्हें पांच साड़ियां उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी। अलका चौधरी ने कहा कि उनके संगठन से भारतवर्ष में करीब 3 हजार से अधिक लोग जुड़कर समाज सेवा के कार्य को अंजाम दे रहे।
अलका चौधरी ने कहां की संगठन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ गरीब वर्ग के उत्थान में सहयोग करना है। अलका चौधरी ने आगामी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी संस्था द्वारा बुजुर्ग लोगों के नेत्रों की शल्य चिकित्सा मुफ्त में कराई जाएगी। अलका चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका संगठन सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में आम जन को जागरुक कर उन्हें इन योजनाओं के द्वारा लाभान्वित कराना है। अलका चौधरी के अनुसार नगर में संगठन द्वारा राधा रसोई व ब्यूटी कोर्स का शुभारंभ आगामी 2 मई को आयोजित भव्य कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सहजानंद ब्रह्मचारी महाराज अध्यक्ष मां शाकंभरी पीठाधीश्वर सहारनपुर राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका चौधरी प्रदेश अध्यक्ष अंकित भारद्वाज राष्ट्रीय प्रभारी रश्मि चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा खेड़ा कोर कमेटी सदस्य अरूण गोयल प्रदेश मंत्री अमित चौधरी मेरठ जिलाध्यक्ष उमा त्यागी प्रदेश मिडिया प्रभारी पारूल सिरोही आशीष दीपक पंकज नगर अध्यक्ष मोना सिंह, जिला उपाध्यक्ष जागृति गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष आशू शर्मा आदि मौजूद रहे।
